Jssc Intermediate Typing post syllabus

Jssc Intermediate Typing post syllabus

इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017

Jssc द्वारा निम्नवर्गीय लिपिक (समाहरणालय लिपिक संवर्ग ), निम्नवर्गीय लिपिक (कोषागार लिपिक संवर्ग), निम्नवर्गीय लिपिक (खादय सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम का लिपिक संवर्ग), निम्नवर्गीय लिपिक (वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत लिपिक संवर्ग ), आशुलिपिक (खादय सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम का आशुलिपिक संवर्ग) तथा ग्रामीण विकास विभाग के तहत पंचायत सचिव के नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाना है |

Expected Exam date :- 21 jan, 28 jan and 4feb 2018

इस प्रतियोगिता परीक्षा का पाठ्यक्रम इस प्रकार है |

इस परीक्षा के लिए 3(तीन) पत्र होंगे | प्रत्येक पत्र की अवधि 2(दो ) घंटे की होगी| प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे | सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किया जायेगा तथा एक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटोती की जाएगी|

पत्र 1 — भाषा ज्ञान     120 प्रश्न

(क) हिंदी भाषा — 60 प्रश्न

(ख) अंग्रेजी भाषा –-60 प्रश्न

हिंदी तथा अंग्रेजी प्रत्येक में अनुछेद आधारित 20 प्रश्न एवं व्याकरण आधारित 40 प्रश्न रहेंगे |

इस परीक्षा में पास होने के लिए 30 % नियुन्तम अहर्तांक निर्धारित रहेगा| नियन्तम अहर्तांक से कम अंक लाने वाले को असफल/अयोग्य माना जायेगा| प्राप्तांक मेघा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा |

पत्र 2 – क्षेत्रीय/जनजातीय अन्य भाषा ज्ञान    100 प्रश्न 

इसमें छात्र द्वारा चुने गये विषय की परीक्षा छात्र को देना होगा | जिसमे 100 बहुविक्लपिक उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे |

पत्र 3 – इस पत्र में पूछे जाने वाले सवालो की संख्या 120 होगी

सामान्य अध्ययन  —– 30 प्रश्न

झारखण्ड राज्य संबंधित ज्ञान  —– 40 प्रश्न 

कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर पर हिंदी टंकण ज्ञान ——  50 प्रश्न

नोट :- पत्र 2 तथा पत्र 3 के प्राप्तांक को मिला कर मेघसूची बनाया जायेगा| पत्र 1 का अंक मेघा में नहीं जोड़ा जायेगा, पेपर 1 क्वालीफाइंग होगा

टंकण परीक्षा

हिंदी टंकण — हिंदी में 25 (पचीस ) शब्द प्रति मिनट की गति से 250 शब्दों को 10 मिनट में कंप्यूटर पर टंकित करना होगा | इसमें पास होने के लिए 2% से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहये अन्यथा वैसे उम्मीदवार को अयोग्य करार दिया जायेगा |

आशुलेखन तथा टंकण

हिंदी टाइपिंग  30 शब्द प्रति मिनट

हिंदी आशुलेखन 80 शब्द प्रति मिनट

अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट

अंग्रेजी आशुलेखन 100 शब्द प्रति मिनट

पंचायत सचिव

पंचायत सचिव के पद का विकल्प देने वाले कैंडिडेट के सन्दर्भ में आयोजित कंप्यूटर चालन परीक्षा ने कैंडिडेट के Ms Word, Excel,Power point, E-mail भेजने तथा प्राप्त करने इत्यादि के व्यवहारिक ज्ञान का परिक्षण किया जायेगा | इसके अधीन टंकण (टाइपिंग) तथा power point presentation बनाने के लिए अनुच्छेद (paragraph), Ms Excel पर जाँच के लिए औसत, प्रतिशत, जोड़, घटाव इत्यादि से सम्बंधित आंकड़ो को दिया जायेगा| प्रश्न के अनुसार इनका उत्तर बना के कैंडिडेट द्वारा आवेदन में रजिस्टर्ड E-mail से प्रश्न में दिए गये E-mail पर भेजना होगा| इसमें प्रत्येक खंड के लिए अधिकतम 25 अंक, तथा कुल 100 अंक निर्धारित रहेगे| कंप्यूटर योग्यता तथा चालन परीक्षण में पास करने के लिए कैंडिडेट को कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उसे फ़ैल घोषित किया जायेगा|

नोट:- Ms Word तथा पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के लिए दिया जाने वाला अनुच्छेद (paragraph) का भाषा हिंदी होगा या इंग्लिश ये कही भी नहीं बताया गया है | इसलिये सभी कैंडिडेट से अनुरोध है की वो हिंदी तथा इंग्लिश दोनों के टाइपिंग पे प्रैक्टिस कर ले, ताकि CPT के टाइम कोई दिकत न हो|

Syllabus को लेकर किसी को कोई doubt हो तो कमेंट में पूछ सकते है

current affairs पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

झारखण्ड संबंधी क्विज देने के लिए यहाँ क्लिक करे
 

Leave a Reply